हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने युवक की पिटाई का मामला दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस को दी गई शिकायत में मोहम्मद आजम निवासी मोहल्ला कस्साबान ने बताया कि उसका पुत्र साहिल घर के पास मौजूद था। आरोप है कि पड़ोस के रहने वाले इखलास, मुनव्वर पुत्रगण मंगता , रिहान पुत्र इकबाल, मुन्ना पुत्र गफ्फार ने उसके साथ गाली गलौज कर दी। यही नहीं विरोध करने पर उसके पुत्र को बुरी तरह पीटा, जिसके बाद आरोपी उसे हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। एसएसआई संतोष सेमवाल ने बताया कि पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।