हरिद्वार। पथरी के गांव धनपुरा स्थित लक्सर हरिद्वार मार्ग पर बेहोशी की हालत में मिली महिला को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस को महिला के पास से कोई पहचान का कागजात बरामद नहीं हुआ है, जिस कारण अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार पथरी थाना क्षेत्र के गांव धनपुरा स्थित लक्सर हरिद्वार मार्ग पर अज्ञात महिला बेहोशी की हालत में मिली है।
महिला को तत्काल जिला अस्पताल उपचार के लिये भर्ती कराया गया है। फेरुपुर चौकी प्रभारी बीरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि महिला बेहोशी की हालत में मिली है। महिला के होश में आने के बाद ही कुछ पता चल पाएगा।