रुड़की। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने बताया कि भलस्वागज में एक महिला के घर पर शराब बेचने की शिकायत मिल रही थी। आरोपी इमरती देवी उर्फ लिली को पुलिस ने उसके घर से पकड़ लिया। उसके पास से प्लास्टिक के थैले में रखे 50 देसी शराब के पव्वे बरामद हुए। बताया कि आरोपी के खिलाफ शराब अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।