न्यूज़- कुरियन एंटोनी
यूपी एटीएस की टीम ने शनिवार को आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े चार और संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आतंकी राकिब इमाम को अलीगढ़ और नवेद सिद्दकी, नोमान व मो. नाजिम को संभल से गिरफ्तार किया गया है। चारो आतंकी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) से पढ़ाई कर चुके हैं।
चंदौसी निवासी संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नावेद सिद्दीकी, संभल के पंजू सराय निवासी मोहम्मद नोमान और दीपा सराय निवासी मोहम्मद नाजिम अन्य युवकों को आईएसआईएस से जोड़ने का काम कर रहे थे। एटीएस की जांच में तीनों के आतंकी संगठन के संपर्क में होने की बात सामने आई है। बीते रविवार को एटीएस ने संभल के पंजू सराय निवासी मोहम्मद नोमान, दीपा सराय निवासी मोहम्मद नाजिम और चंदौसी के जाट कॉलोनी निवासी मोहम्मद नावेद सिद्दीकी और एक अन्य युवक को हिरासत में लिया था।