न्यूज़- कुरियन एंटोनी
यूपी के गाजीपुर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां दरिंदा बाप दो साल तक बेटी से दरिंदगी करता रहा। टीचर ने गुड टच बैड टच सिखाया तो मासूम बच्ची ने सहेलियों को दर्दनाक दास्तां सुनाई। सहेलियों से छात्रा ने कहा कि मम्मी घर पर नहीं होती तो पापा मेरे साथ गलत काम करते हैं।
बेटी के साथ दो साल तक दुष्कर्म करने वाले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले का पता तब चला जब बेटी ने स्कूल में गुड टच बैड टच सीखने के बाद अपने साथ हुई इस हरकत की बात सहेलियों से कही।
दरअसल, गाजीपुर में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के विद्यालय में शनिवार को गुड टच और बैड टच के बारे में बताया जाता है। प्रधानाध्यापक के मुताबिक, वह उस दिन छुट्टी पर थे। लेकिन, हकीकत जानने के बाद उच्चाधिकारियों और प्रधान को पूरी बात बताई, जिन्होंने पुलिस को खबर दे दी।