हरिद्वार। पथरी क्षेत्र में कांवड़ मेले की सभी तैयारियां अधूरी नजर आ रही है। सड़क किनारे फुटपाथ पर बने गहरे गड्ढे हादसों को दावत दे रहे है। डाक कांवड़ लक्सर हरिदवार मार्ग से होकर हरिद्वार पहुंचती है। वही, फेरुपुर में टूटी सड़क व जलभराव से होकर कांवड़ियों को गुजरना पड़ सकता है। विभाग ने अभी तक सड़क की मरम्मत नहीं की है। हरिद्वार में कांवड़ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने जा रही है। लेकिन शासन प्रशासन मेले को सकुशल संपन्न कराने की कोई खास तैयारियां नजर नहीं आ रही है।
अभी तक अधिकारियों ने लक्सर हरिद्वार मार्ग का निरीक्षण तक नहीं किया है जबकि लाखों कांवड़िये इस मार्ग से होते हुए पार्किंग पहुंचते है। ग्रामीण राजकुमार, दीपक कुमार, विजय कुमार, नितिन चौहान, मनोज चौहान, सोनू कुमार, राजेश कुमार, राजबीर सिंह आदि का कहना है कि मेरठ, दिल्ली, मुजफ्फरनगर, पुरकाजी, हरियाणा आदि से आने वाले शिवभक्त पुरकारी, लक्सर हरिद्वार मार्ग से होते हुए शिव नगरी पहुंचते है। ग्रामीणों का कहना है कि अभी कांवड़ की तैयारियां नहीं दिखाई दे रही है।