जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों के साथ हुई आतंकी घटना को लेकर विश्व हिंदु परिषद ने आतंकवाद का पुतला फूंका। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाया जाए। जिससे पूरे दुनिया याद करे। वर्तमान में पूरा देश सरकार को इसके लिए समर्थन दे रहा है।
वीरवार को विहिप के विभाग मंत्री सुरम तोपवाल के नेतृत्व में बजरंग दल, व्यापारी संगठन और विहिप कार्यकर्ताओं ने चंबा गबर सिंह चौराहे पर आतंकवाद का पुतला जलाया। उन्होंने कहा कि पहलगाम में जिस तरह से हिंदुओं के खिलाफ आतंकियों ने बर्बरता की सारे हदें पार की, वह चिंताजनक है।
कहा कि जहां पाकिस्तान में आतंकवाद का अंकुर पैदा हो रहा है,उसे जमींदोज करें।आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए हिंदुओं को नाम लेकर पूछा और फिर मौत के घाट उतारा। यह इस्लामिक आतंकवाद का कट्टर चेहरा सामने आया है। इस मौके पर जिला मंत्री विनय तिवारी,दिनेश भंडारी,परमजीत सजवाण,कुंदन राणा,विकास रावत,चंद्रशेखर तिवारी,बब्बू रमोला,विजेंद्र राणा, दीपक सिंह, राजेंद्र सिंह,महिपाल आदि मौजूद थे।