हरिद्वार। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार के तत्वावधान में 22 मई से अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग का आयोजन होगा। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार की बैठक में लीग के आयोजन की तैयारियों पर चर्चा करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज कुमार व सचिव इंद्रमोहन बड़थ्वाल ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला हरिद्वार के विभिन्न ब्लॉकों के पंजीकृत क्लब व अकादमी लीग में हिस्सा ले सकेंगे। लीग में प्रवेश की अंतिम तिथी 19 मई निर्धारित की गयी है। लीग में भाग लेने के लिए क्लब व एकेडमी के खिलाड़ियों का डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र जो कि 2020 से पहले का बना होना चाहिए, पिछले तीन वर्ष की मार्कशीट, निवास प्रमाण पत्र, बोनाफाइड प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साईज की फोटो व अपने पैड पर खिलाड़ियों की सूची बनाकर एसोसिएशन को समय से जमा कराना अत्यन्त आवश्यक है। बताया कि जिला हरिद्वार की चयनित अंडर-19 टीम क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग में प्रतिभाग करेगी।