रुड़की। पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान दो युवकों से चाकू बरामद किया है। सिविल लाइंस कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीप कुमार ने बताया कि साहिल पुत्र मोमिन निवासी हसन कॉलोनी रामपुर चुंगी और समीम पुत्र सलीम निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी रामपुर के पास से दो चाकू बरामद किए। आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल गजेंद्र सिंह और कौशल जोशी शामिल रहे।