रुड़की। कोतवाली क्षेत्र के गांव लहबोली निवासी दो लोग संपत्ति बंटवारे को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे थे। ग्रामीणों ने घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी। आपस में झगड़ा कर रहे दोनों लोगों को पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने दोनों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम फिरोज तथा अमजद निवासी ग्राम लहबोली कोतवाली मंगलौर बताए हैं।