रुड़की। कोतवाली क्षेत्र के गांव जैनपुर झंझेडी निवासी किसान सोनू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ दिन पूर्व करीब तीन लाख रुपये की ट्राली खरीदी थी। उसने गांव के बाहर ईदगाह के निकट 16 जुलाई को ट्राली खड़ी कर दी थी और वह घर चला गया।
अगली सुबह वापस आने पर ट्राली नहीं मिली। काफी तलाश के बाद भी ट्राली का कोई पता नहीं लगा। जिसके बाद उसने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।