रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा के लिए निर्मित तिलवाड़ा मयाली घनसाली मोटर मार्ग भारी बरसात के कारण स्याल्सू में जानलेवा बन गया है। तिलवाड़ा और मयाली के बीच स्याल्सू में ऊपर से निर्माणाधीन सेमा बिराणगांव मोटर मार्ग का मलबा आने व भूस्खलन होने से मार्ग का निचला हिस्सा क्षतग्रिस्त हो गया है।, जिससे यातायात बार बार बाधित हो रहा है।
स्थिति इस कदर बनी हुई है कि बरसात में हल्की बारिश के चलते भी निर्माणाधीन सेमा बिराणगांव मोटर मार्ग का मलबा तिलवाड़ा घनसाली मोटर मार्ग पर गिरने से स्याल्सू में सड़क बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही है। क्षेत्र पंचायत प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल ने लोनिवि रुद्रप्रयाग को मार्ग का शीघ्र ही स्थाई समाधान निकालने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं।