टिहरी गढ़वाल ।जनपद में घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति पूर्णतः सुचारु है तथा किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं है।
जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल के निर्देशों के क्रम में जिला पूर्ति अधिकारी लगातार जनपद में गैस वितरण की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। जिलाधिकारी ने पूर्ति विभाग को निर्देशित किया है कि जिन क्षेत्रों में वितरण कार्य बाधित की अधिक संभावना या मांग अधिक है ,वहां प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही आपूर्ति व्यवस्था की निरंतर निगरानी की जाय, जिससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिला पूर्ति अधिकारी, मनोज कुमार डोभल ने बताया कि गत दिवस को जनपद में स्थित / *जनपद में सेवा प्रदान करने वाली गैस एजेन्सियों को 1504 घरेलू एल०पी०जी सिलेण्डर प्राप्त हुए एंव एजेन्सियों के द्वारा 1360 घरेलू एल०पी०जी सिलेण्डर उपभोक्ताओं को वितरित किये गए, वितरण पश्चात एजेन्सियों के स्टॉक में 4167 सिलेण्डर अवशेष है। व्यावसायिक एल०पी०जी सिलेण्डरों हेतु जनपद को 212 सिलेण्डर प्रतिदिन का आवंटन प्राप्त हुआ है, प्राप्त आवंटन के अनुसार श्रेणीवार / एजेन्सीवार आंवटन निश्चित कर लिया गया है।* आवंटन के नियमानुसार वितरण हेतु एजेन्सियों को निर्देशित किया गया है। एजेन्सियों को कमर्शियल श्रेणी में विगत दिवस 19 कि०ग्रा० श्रेणी में 138 सिलेण्डर प्राप्त हुए। एवं उनके द्वारा 118 सिलेण्डर वितरित किये गये। एल०पी०जी आपूर्ति एंव वितरण के प्रभावी पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण हेतु गठित त्वरित प्रतिकिया दल द्वारा भी नियमित निरीक्षण किये जा रहे है। QRT दल द्वारा अभी तक गैस गोदाम, पेट्रोल पम्प, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, होटल आदि के 414 निरीक्षण किये जा चुके है। निरीक्षण में कुल 14 घरेलू गैस सिलेण्डरों की जब्ती की कार्यवाही की गयी।

उन्होंने यह भी बताया कि शिकायतों की प्राप्ति एवं उचित समाधान हेतु जनपद मुख्यालय में गठित कट्रोल रूम में अब तक 85 शिकायतें पंजीकृत हुई। प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु निरन्तर उचित कार्यवाही भी सम्पादित की जा रही है। साथ ही उपभोक्ताओं से यह भी अपील की जा रही कि घरेलू एल०पी०जी की आपूर्ति एवं वितरण सामान्य है। सभी अपनी आवश्यकतानुसार ही गैस बुकिंग कर सिलेण्डर को पूर्व की भांति होम डिलीवरी/प्वाईंट डिलीवरी से प्राप्त करे, किसी भी स्थिति में एजेन्सी में लाइन न लगाएं, इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं द्वारा अपने कनेक्शन की ई०के०वाई०सी० नही करायी गयी है वह अति शीघ्र अपनी एजेन्सी में सम्पर्क कर उचित / सुलभ तरीके से अपना ई०के० वाई०सी० करायें ।