न्यूज़- कोरियन एंटोनी
उत्तराखंड में खानपुर विधायक उमेश कुमार ने आज हरिद्वार में हरकी पौड़ी पर स्नान कर रहे कांवड़ियों पर हेलीकाॅप्टर से पुष्प वर्षा की। इसके साथ ही मंशा देवी मंदिर ,चंडी देवी मंदिर, खानपुर के जटा शंकर महादेव मंदिर, लक्सर के खाटू श्याम मंदिर व हरिद्वार के अन्य शिवालयों और नगला इमरती से लेकर हरिद्वार तक डाक कांवड़ और कांवड़ियों पर भी पुष्प वर्षा की।