डॉ. विकास कुमार ने बताया कि कोतवाली भोगनीपुर और थाना मूसानगर को सूचना देने के साथ प्रोबेशन विभाग को सूचना दी गई है। विभाग के अधिकारियों के आने के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करेंगे।
कानपुर देहात में मूसानगर थाना क्षेत्र के पुलंदर गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने प्राथमिक विद्यालय के पास बगीचे में जिंदा नवजात बच्चे को मिट्टी में दबा दिया। उधर से गुजर रहे दंपती ने बच्चे के रोने की आवाज सुनकार उसे बाहर निकाला।
आगे बढ़े तो एक जगह खोदी गई मिट्टी से आवाज आती सुनाई दी। बच्चे का हाथ भी नजर आया। इसके बाद बच्चे को बाहर निकाला। सीएचसी के डॉ. विकास कुमार ने बच्चे की जांच व इलाज के बाद उसे स्वस्थ बताया। कहा कि थोड़ा सांस लेने में दिक्कत हो रही है। ऑक्सीजन दी गई है।