सोनीपत के राई थाना पुलिस को 11 अप्रैल को केएमपी जीरो प्वाइंट पर खड़ी कार में एक व्यक्ति का शव मिला था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। मामले में अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सक ने गला दबाने से मौत होने की रिपोर्ट दी है।
पुलिस को मिली थी ये शिकायत
राई थाना पुलिस को 11 अप्रैल को केएमपी जीरो प्वाइंट पर खड़ी कार में एक व्यक्ति का शव मिला था। उनकी पहचान यूपी के जिला बागपत के गांव निरोजपुर गुर्जर निवासी यशपाल के रूप में हुई थी। पुलिस ने मामले में युवक के बेटे मामले की सूचना दी थी। जिस पर परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने की बात की थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। मामले में अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सक ने गला दबाने से मौत होने की रिपोर्ट दी है।
पुलिस ने इस पर यशपाल के भाई महमपाल के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। महमपाल ने पुलिस को बताया कि उनके भाई 10 अप्रैल को अपनी टैक्सी लेकर निकले थे। उसके बाद उनका शव ही मिला था। जिस पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर विसरा जांच को भेजा था। पुलिस अब उनकी गाड़ी को बुकिंग करने वालों की तलाश शुरू कर दी है। जिससे मामले से जुड़े तथ्य जुटाए जा सके। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
अधिकारी के अनुसार
केएमपी जीरो प्वाइंट पर मिले शव की पहचान के बाद पोस्टमार्टम कराया था। जिसमें अब रिपोर्ट में चिकित्सक ने गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि की है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। -महेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, राई।