न्यूज़- कुरियन एंटोनी
सिद्धार्थनगर जिले के बांसी कोतवाली इलाके के एक गांव में शाम को घर से निकली किशोरी की सुबह गांव के पोखरे में लाश मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में जुटी है। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के बांसी कोतवाली इलाके के भिटिया गांव में स्थित पोखरे में मंगलवार दोपहर एक किशोरी का उतरता हुआ शव मिला। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के भिटिया गांव निवासी सरहना (15) पुत्री जब्बार सोमवार शाम छह बजे के करीब घर से खेत की ओर गई थी। वह जब देर रात तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश की। लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। परिवार के लोगों ने मंगलवार को सुबह दस बजे बांसी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई।
दो बजे के करीब कोई व्यक्ति शौच के लिए गांव के पश्चिम पोखरे की तरफ गया था, वहां देखा लड़की की लाश पड़ी थी। उसने इसकी सूचना गांव वालों को दी। मौके पर गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। शव को देखा तो सरहना के रूप में पहचान हुई।