न्यूज़- कोरियन एंटोनी
विनीता भंडारी की संदिग्ध मौत मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने फोन पर वार्ता के दौरान एसएसपी टिहरी गढ़वाल से मांगी है। उन्होंने थाना मुनि की रेती टिहरी गढ़वाल एसओ रितेश शाह के संपर्क कर निगरानी बनाए हुए हैं। मृतका की मौत के कारणों को स्पष्ट करने के लिए जानकारी मांगी है।
महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने 22 वर्षीय विनीता भंडारी की संदिग्ध अवस्था में मौत की जांच रिपोर्ट मांगी है। इसके अलावा सभी तथ्यों की गंभीरता से जांच के लिए निर्देशित किया है। बीते चार दिसंबर से मुनि की रेती थाना पुलिस क्षेत्र से लापता हुई ढालवाला निवासी 22 वर्षीय विनीता भंडारी का आधा जला हुआ शव देहरादून रोड के जंगलों में मिला था।
इसके बाद से ही महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल मामले की जानकारी के लिए अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं। मृतका का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने के बाद जांच के लिए निर्देशित किया था। इसकी रिपोर्ट महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने फोन पर वार्ता के दौरान एसएसपी टिहरी गढ़वाल से मांगी है।
कुसुम कंडवाल थाना मुनि की रेती टिहरी गढ़वाल एसओ रितेश शाह के संपर्क कर निगरानी बनाए हुए हैं। मृतका की मौत के कारणों को स्पष्ट करने के लिए जानकारी मांगी है। मृतका व उसके परिचित अर्जुन के मोबाइल की जांच के लिए निर्देशित किया है।
अंतिम कॉल अर्जुन से हुई थी
पुलिस अधिकारियों की ओर से आयोग को बताया गया कि चार दिसंबर को 10:48 पर विनीता भंडारी को एचएनबी मार्ग ढालवाला होते हुए पैदल नटराज चौक की ओर जाते हुए देखा गया है। उसके दाहिने हाथ में एक पॉलिथीन भी थी। मृतका की अंतिम कॉल भी अर्जुन से हुई है। पूछताछ की जा रही है व सभी तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है।I