रिपोर्ट- कोरियन एंटोनी
प्रदेश सरकार द्वारा उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर रद्द किए जाने के निर्णय का मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि फिर से परीक्षा के लिए सही ढंग से मेहनत करने का मौका मिलेगा। उन्होंने सरकार से इस बार परीक्षा को नकल विहीन बनाए जाने की मांग की।
ये बोले युवा… वर्दी पहनने के लिए दिन-रात परीक्षा की तैयारी की थी, लेकिन जैसे ही पेपर लीक होने की सूचना प्राप्त हुई, मन बहुत दुखी हुआ, लेकिन अब सरकार ने परीक्षा को रद्द करने का यह फैसला बहुत अच्छा लिया है। – अनुज
पिछले छह माह से परीक्षा की तैयारी कर रहा था, उम्मीद थी कि इस बार पुलिस में जाने का सपना पूरा हो जाएगा, लेकिन पेपर लीक होने पर सपना टूट गया था, अब सरकार के परीक्षा रद्द करने से फिर से बहुत से युवाओं को मौका मिलेगा। – सौरभ
सरकार ने परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए कड़ी मेहनत की थी, फिर भी पेपर लीक हो गया, जो मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों के लिए सही नहीं था, अब फिर से पढ़ने वाले युवा पेपर के लिए मेहनत कर सकते है, अब इस बार परीक्षा सही ढंग से संपन्न हो जाए। – शुभांशु तेवतिया