न्यूज़- कोरियन एंटोनी
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में बुधवार दोपहर बाद अचानक चले अंधड़ से मेला कारोबारियों की अस्थायी दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। तेज बारिश से दुकानों में पानी घुसने से कारोबारियों को हजारों का नुकसान हुआ है। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक तेज अंधड़ से मेला स्थल में लगी अस्थायी दुकानों की छतें उड़ जाने से खरीदारी को लेकर पहुंचे ग्राहक भी हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे। दहशत के माहौल के बीच लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।