देहरादून , प्राथमिक स्कूल के शिक्षक की घिनौनी हरकत सामने आई है। बगीचे में काम करने आई युवती के साथ शिक्षक ने दुष्कर्म किया। समझौते का दबाव बनाने पर पीड़िता ने जहर निगल लिया, जिसके बाद भाई की तहरीर पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
देहरादून , प्राथमिक स्कूल के शिक्षक की घिनौनी हरकत सामने आई है। बगीचे में काम करने आई युवती के साथ शिक्षक ने दुष्कर्म किया। समझौते का दबाव बनाने पर पीड़िता ने जहर निगल लिया, जिसके बाद भाई की तहरीर पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
बहन की सगाई होने वाली थी
शिकायतकर्ता ने बताया कि दोपहर में करीब 11:30 बजे शिक्षक ने उनकी बहन को तेज धूप के चलते छाया में बैठने के लिए कहा। इस दौरान उनकी बहन फोन देखने लगी। आरोप है कि शिक्षक आया और उनकी बहन का हाथ पकड़कर जोर जबरदस्ती करने लगा। आरोप है कि बहन के साथ गलत काम करने के बाद शिक्षक ने उसे कहा कि यहां से भागना मत, काम करते रहना।
शिकायतकर्ता ने बताया कि शिक्षक ने घटना के बारे में किसी को बताने पर बहन और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। बताया कि उनकी बहन ने मां को फोन कर आपबीती सुनाई। मां ने उसे घर बुलाया तो उसने पूरी घटना बताई। बताया कि बिस्सू पर्व पर उनकी बहन की सगाई होने वाली थी। घटना के बाद 10 अप्रैल की रात को उनकी बहन ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी तबीयत बुरी तरह से बिगड़ गई। उसे एक स्थानीय अस्पताल से देहरादून रेफर कर दिया गया।
परिजनों को जान से मारने की धमकी दी
12 अप्रैल को उनकी बहन को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बताया कि घटना के बाद से उन्हें और उनके परिजनों पर पंचायत कर दबाव बनाया जा रहा है। उन्हें और उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
सीओ विकासनगर बीएल शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कालसी थाने की महिला उपनिरीक्षक को मामले की जांच सौंपी गई है। सोमवार को युवती की चिकित्सकीय जांच और बयान करवाए जाएंगे।