न्यूज़- कोरियन एंटोनी
बुधवार को अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित की ओर से एक प्रार्थना पत्र कोर्ट में दिया गया। इसके साथ पुलिस की अधिकृत वेबसाइट से निकाली गई अफसरों के फोन नंबर की सूची भी दाखिल की गई।
कानपुर में इरफान के वकील की ओर से बुधवार को पुलिस अफसरों के सीयूजी मोबाइल नंबरों की सूची कोर्ट में दाखिल की गई। साथ ही इरफान के लिखित बयान कोर्ट में दिलवाने के लिए उन्हें तलब करने की मांग भी की गई। मुकदमे में अगली सुनवाई गुरुवार को होगी।
दरअसल, जाजमऊ में हुई आगजनी की घटना के दिन विधायक इरफान सोलंकी के मोबाइल नंबर से दोपहर में पुलिस कमिश्नर से बात हुई थी। कोर्ट में आई इरफान के मोबाइल की कॉल डिटेल में पुलिस कमिश्नर का नंबर भी था। इसी बात की पुष्टि के लिए जियो कंपनी की ओर से इरफान व रिजवान सोलंकी के तीन मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल व लोकेशन रिपोर्ट कोर्ट भेजी गई थी।
कंपनी के नोडल अधिकारी ने रिपोर्ट की सत्यता को साबित करने के लिए मंगलवार को कोर्ट में बयान भी दर्ज कराए थे। बुधवार को अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित की ओर से एक प्रार्थना पत्र कोर्ट में दिया गया। इसके साथ पुलिस की अधिकृत वेबसाइट से निकाली गई अफसरों के फोन नंबर की सूची भी दाखिल की गई।
पुलिस कमिश्नर से मिलने गए थे इरफान
कोर्ट में लिखित बयान देना चाहते हैं इरफान
दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक डिफेंस कालोनी में नहीं थे इरफान
मोबाइल की लोकेशन रिजवी रोड रही