न्यूज़- कोरियन एंटोनी
किसान बाबू सिंह की आत्महत्या के आरोपी शिवम सिंह को प्रयागराज एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। इसके बाद चकेरी पुलिस का सौंप दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
कानपुर के चकेरी में किसान बाबू सिंह की जमीन हड़पने के बाद आत्महत्या के मामले में वांछित एक लाख रुपये के इनामी शिवम सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को प्रयागराज एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है, जिसके बाद चकेरी पुलिस के हवाले किया है।
पुलिस आरोपी शिवम सिंह से पूछताछ कर रही है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे डॉ. प्रियरंजन दिवाकर ने धोखे में रखकर साढ़े छह करोड़ रुपये के चेक लिए थे। बताया कि उसने बाबू सिंह के विवादित जमीन की जानकारी नहीं थी। बताया कि प्रियरंजन ने उसे हाइकोर्ट से राहत मिलने के बाद मदद का भरोसा दिया था।
लेकिन, कोई मदद नहीं की। अब चकेरी पुलिस मेडिकल के लिए भेजेगी। इसके बाद कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी। बता दें कि नौ सितंबर 2022 को किसान बाबू सिंह ने ट्रेन के काटकर आत्महत्या की थी। मामले में मृतक की पत्नी बिटान ने तहरीर पर भाजपा नेता रहे आरोपी डॉ. प्रियरंजन आशु दिवाकर, शिवम सिंह चौहान, राहुल जैन, बब्लू यादव, जितेंद्र यादव और मधुर पांडेय पर मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें राहुल जैन और मधुर पांडेय की गिरफ्तारी के बाद जमानत मिल चुकी है। वहीं, जितेंद्र अग्रिम जमानत पर है।