नई टिहरी। पुलिस आरक्षी के पदों पर सफल 45 अभ्यर्थियों को एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने नियुक्ति पत्र देकर उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनायें देते हुए अपने सेवा को प्रति समर्पित रहने की अपील की। इस मौके पर एसएसपी ने कहा कि 9 माह के प्रशिक्षण के बाद आरक्षियों की नियुक्तियां होने से थानों में स्टाफ की कमी पूरी होगी। पुलिस कामों में तेजी आयेगी। नियुक्ति मिलने पर सभी 45 आरक्षियों के चेहरों पर खुशी देखी गई।
एसएसपी ने सफल अभ्यर्थियों का पुलिस विभाग में स्वागत करते हुए बताया कि सभी सफल अभ्यर्थियों को सर्वप्रथम 10 दिवस का सामान्य प्रशिक्षण जीटीसी कोर्स कराया जायेगा। जिसमें जवानों को 9 माह के प्रशिक्षण के लिए तैयार किया जायेगा। 9 माह के प्रशिक्षण के दौरान सभी को शारिरिक एवं कानूनी ज्ञान के साथ-साथ साइबर अपराधों के सम्बन्ध में गहन प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा सभी को पूर्ण मनोयोग एवं अनुशासन के साथ प्रशिक्षण करने हेतु कहा गया। मौके पर एएसपी विजेन्द्र दत्त डोभाल, सीओ अस्मिता ममगाई मौजूद रहे।