न्यूज़- कुरियन एंटोनी
देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली इलाके के फतेहपुर गांव में एक परिवार की पांच लोगों समेत छह लोगों की हत्या की गई है। घटना के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां रुद्रपुर के पास फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते छह लोगों की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस पहुंची है।
पुलिस छानबीन में जुटी है। घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटनास्थल पर चीख-पुकार मची है। गांव में तनाव का माहौल है। घटना की सूचना पर मौके पर पीएसी पहुंच रही है। छह लोगों की हत्या से पुलिस विभाग में भी हड़कंप मचा है।