न्यूज़- कुरियन एंटोनी
मौके से पकड़ी गईं तीनों कॉलगर्ल को पुलिस ने दोषी नहीं माना है। तीनों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि एक युवक उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें इस धंधे में ले आया था। पुलिस अब उस युवक की भी तलाश कर रही है।
कानपुर में फीलखाना थाना क्षेत्र के मॉल रोड स्थित होटल रॉयल गैलेक्सी में बुधवार को पुलिस को छापे के दौरान सेक्स रैकेट संचालित मिला। पुलिस ने मौके से तीन कॉलगर्ल समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में होटल मालिक, दो दलाल (एक महिला), एक ग्राहक शामिल हैं।
एडीसीपी पूर्वी आकाश पटेल ने बताया कि पिछले कई दिनों से होटल रॉयल गैलेक्सी में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिल रही थी। इसपर उन्होंने फीलखाना पुलिस फोर्स के साथ बुधवार दोपहर होटल में छापा मारा। मौके से तीन कॉलगर्ल, दो सौदा कराने वाले दलाल और दो ग्राहक मिले।आपत्तिजनक सामग्री, नौ मोबाइल फोन और 2400 रुपये बरामद