न्यूज़- कोरियन एंटोनी
दिल्ली पुलिस की टीम ने आम आदमी पार्टी के आरोपों पर जवाब मांगा है। सीएम केजरीवाल और आतिशी को नोटिस जारी किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आप की तरफ से अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस अभी आरोपों पर ही जांच कर रही है।
आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर गंभीर आरोप तो लगा दिए, मगर आप के किसी कथित पीड़ित विधायक ने दिल्ली पुलिस समेत किसी भी सुरक्षा एजेंसी को रविवार शाम तक शिकायत नहीं दी है। आप के जिस तरह के आरोप हैं, उनके तहत भ्रष्टाचार निरोधक कानून(पीओसी) के तहत मामला दर्ज होता है।
भ्रष्टाचार के आरोप में एक समय सीमा में ही मामला दर्ज हो सकता है। समय सीमा निकलने के बाद मामला दर्ज नहीं हो सकता है। ऐसे में पुलिस दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ही नोटिस इसलिए देना चाहती थी कि आप अपने आरोपों को लेकर जल्दी से शिकायत दे। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आप की तरफ से अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस अभी आरोपों पर ही जांच कर रही है।
दिल्ली पुलिस केजरीवाल को इसलिए भी नोटिस देना चाहती थी कि ताकि उन्हें पूरे केस की जानकारी दे दी जाए। अगर आप की तरफ से शिकायत या फिर मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का जवाब आता है तो पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। अगर शिकायत नहीं आई तो जांच खत्म कर दी जाएगी।
पुलिस ने अरविंद केजरीवाल व वित्त मंत्री आतिशी को देने के लिए नोटिस दो फरवरी को ही तैयार कर लिए थे और पांच फरवरी की समय सीमा तय कर दी थी। मगर, अरविंद केजरीवाल व आतिशी ने समय से नोटिस नहीं लिए। अब इन लोगों को सोमवार तक जवाब देना है।
जवाब नहीं मिला तो पुलिस दूसरा नोटिस देगी