रुद्रप्रयाग।केदारनाथ धाम में ड्यूटी करना अपने आप में पुण्य का भागी बनने के समान है, परन्तु जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के जवान यहां पर रहकर दोहरा लाभ प्राप्त कर रहे हैं। उनके द्वारा श्रद्धालुओं की किसी न किसी प्रकार की मदद कर उनसे ढेर सारा आशीर्वाद प्राप्त किया जा रहा है। ऐसे ही केदारनाथ धाम तक घोड़े के माध्यम से पहुंची राजस्थान निवासी सूर्यानी देवी अपने परिजनों से बिछड़ गयी थी। यहां की विषम परिस्थितियों में स्वयं को अकेला पाकर वे काफी परेशान थीं।
उनके द्वारा घोड़ा पड़ाव में नियुक्त पुलिस जवानों से अपनी व्यथा बतायी कि उनका पूरा परिवार घोड़ों के माध्यम से यहां के लिए चला था, परन्तु शुरुआत से ही और यहां तक उनको वे लोग कहीं दिखाई नहीं दिये, वे आगे आये होंगे या पीछे रहे होंगे इसका उनको कोई अनुमान भी नहीं था। पुलिस कार्मिकों ने परिजनों का विवरण प्राप्त कर नीचे की चौकियों सहित केदारपुरी में संदेशा भिजवाया गया, परिणाम यह रहा कि इनके पीछे रह चुके परिजन कुछ देर में घोड़ा पड़ाव पर पहुंचे और अपने परिवार के सदस्य के मिलने पर अत्यधिक प्रसन्न हुए। इस बीच पुलिस कार्मिकों ने इन माता जी को ठण्ड के चलते चाय भी पिलवाई गयी थी। सम्पूर्ण परिवार ने पुलिस का आभार प्रकट किया ।