रुड़की। रुड़की में बुधवार को सुबह धूप निकली, दोपहर में घने बादल छाए। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। शहर फिर जलमग्न हो गया। जो इलाके पहले से ही परेशान चल रहे थे, उनके लिए समस्या और ज्यादा हो गई।
रुड़की में 11 से चौदह जुलाई तक जमकर बारिश हुई थी। उसके बाद बारिश बीच-बीच में हो रही थी। लिहाजा उमस बढ़ गई थी। अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंच गया था। बुधवार को सुबह धूप निकली। उसके बाद बादल छाए रहे। दिन में करीब सवा एक बजे के आसपास काले घने बादल छा गए। डेढ़ बजे के आसपास मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।