रुडकी। लक्सर और देहात में बाढ़ का पानी उतरते ही मौसमी बीमारियां फैलने लगी हैं। एसडीएम के निर्देश पर लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में पहले दिन आठ गांवों में 450 लोगों की जांच कर दवा बांटी गई। साथ ही लोगों से रोगों से बचाव की जानकारी दी गई। सोलानी का तटबंध टूटने से 11 जुलाई को लक्सर नगर के अलावा 33 गांवों में बाढ़ आ गई थी।
एक हफ्ते बाद पानी गांवों की आबादी से उतर गया लेकिन अब जलभराव से होने वाले रोगों से लोग परेशान हैं। एसडीएम गोपाल राम बिनवाल के निर्देश पर सीएचसी की टीमों ने बाढ़ग्रस्त गांवों में शुक्रवार से चिकित्सा शिविर लगाने शुरू किए। कैंप प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया कि पहले दिन आठ गांवों में शिविर लगाकर 450 लोगों की जांच की गई है।