न्यूज़- कोरियन एंटोनी
देर शाम उपद्रवियों के पैर में गोली मारने के आदेश जारी किए। प्रशासन ने शहर में कर्फ्यू लगा दिया है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासन और पुलिस के आला अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की है।
बनभूलपुरा क्षेत्र में मलिक के बगीचे में अवैध धार्मिक स्थल ढहाने गई पुलिस और प्रशासन की टीम पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया। इससे 50 से अधिक पुलिस कर्मी और निगम कर्मी समेत 300 से ज्यादा घायल हो गए। जेसीबी समेत कई वाहन फूंक दिए गए हैं। उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाना भी फूंक दिया। आंसू गैस के गोले दागने और लाठी चार्ज के बाद भी जब हालात काबू में नहीं आए तो सबसे पहले अधिकारी वहां से खिसक लिए। पुलिस और निगम टीम जैसे-तैसे वहां से निकली।
इस बीच प्रशासन ने देर शाम उपद्रवियों के पैर में गोली मारने के आदेश जारी किए। प्रशासन ने शहर में कर्फ्यू लगा दिया है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासन और पुलिस के आला अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की है।
पढ़ें हल्द्वानी में किस समय क्या हुआ