न्यूज़- कुरियन एंटोनी
आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने धमकी भरा पत्र भेजा है। पत्र में लिखा गया कि ठीक 13 नवबंर को सहारनपुर, अंबाला, पानीपत, सोनीपत, चंडीगढ़, भिवानी, मेरठ, गाजियाबाद सहित कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ा देंगे।
दो दिन पहले हरियाणा के यमुनानगर में स्टेशन अधीक्षक को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद सहारनपुर में भी अलर्ट हो गया। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की तरफ से भेजे गए पत्र में सहारनपुर, मेरठ और गाजियाबाद रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी दी गई थी।
दीपावली पर सहारनपुर रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी मिलने से रेलवे पुलिस के साथ ही खुफिया तंत्र भी अलर्ट हो गया है। स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शनिवार को जीआरपी और आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान प्लेटफार्म पर संदिग्ध व्यक्तियों के सामान को चेक किया गया। इसके साथ ही उनके आधार कार्ड, ट्रेन का टिकट भी चेक किए गए।