न्यूज़- कोरियन एंटोनी
इंडिया गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय लोकदल क्या पाला बदलकर एनडीए की तरफ जा सकता है। राजनीतिक गलियारों में इस बात की कयासबाजी तेजी से चल रही है।
रालोद के एनडीए गठबंधन को लेकर सियासी गलियों में चर्चा यह भी है कि रालोद मथुरा, बागपत, बिजनौर समेत चार सीटों पर सहमति देने के लिए तैयार है। भाजपा के साथ अंदरखाने इस बारे में ठोस बातचीत चल रही है। इस बातचीत में सिर्फ सीटों का ही सौदा नहीं है। सीटों के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने की मांग भी रखी जा रही है।
रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने गणतंत्र दिवस के बाद एक्स पर भी कोई पोस्ट नहीं की है। इसी दौरान छपरौली में 12 फरवरी के कार्यक्रम को भी पीछे हटा दिया गया। रालोद नेताओं ने अपने हिस्से में आई सभी सीटों पर जो सर्वे कराया, उसमें अपने ही प्रत्याशी लड़ाने की बात भी सामने आई थी। जिसके बाद असमंजस की स्थिति है।