न्यूज़- कुरियन एंटोनी
शुक्रवार की दोपहर को एक बजकर 40 मिनट पर प्रधानमंत्री का विशेष हेलीकाप्टर दो अन्य विमानों के साथ खजुराहो से चित्रकूट पहुंचेगा। एक बजकर 45 मिनट पर रघुवीर मंदिर में पूजन-अर्चन के बाद यहीं पर स्थित रघुवीर मंदिर ट्रस्ट के श्रीराम संस्कृत महाविद्यालय के पुस्तकालय जाएंगे।
चित्रकूट जिले में प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में पहली बार आ रहे हैं। उनकी सुरक्षा व व्यवस्था में किसी तरह की खामी न रहे इसके लिए गुरुवार को दो बार सेना के दो हेलीकाप्टर से हेलीपैड पर अभ्यास व आसपास के इलाके का दूरबीन से निरीक्षण किया।
पीएम के काफिले वाली कारों ने हेलीपैड से लेकर जानकीकुंड अस्पताल के विभिन्न प्रकल्प, रघुवीर मंदिर व तुलसी पीठ तक का जायजा लिया। इस दौरान आरोग्यधाम व पुराने बस स्टैंड से मार्ग को बंद कर दिया गया था। आज शुक्रवार को प्रधानमंत्री धर्मनगरी में लगभग ढाई घंटे के दौरे पर रहेंगे।
चित्रकूट (मध्य प्रदेश) में चुनाव आचार संहिता के चलते यह दौरा पूरी तरह से गैर राजनैतिक बताया गया है। गुरुवार को पीएमओ कार्यालय की टीम व एसपीजी के नेतृत्व में तीसरी बार सुरक्षा व्यवस्था व रूट मार्च किया गया। ड्रोन कैमरे से भी आसपास के इलाके में संदिग्धों की तलाश की गई।
2019 में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का शिलान्यास करने आए थे