
रुड़की। सिंचाई विभाग की ओर से नाला निर्माण को लेकर विद्युत लाइनें शिफ्ट कराए जाने से औद्योगिक क्षेत्र सिकंदरपुर व रायपुर में बिजली आपूर्ति ठप रही। सुबह दस से शाम चार बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रही। भगवानपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के महासचिव गौतम कुमार ने बताया कि रविवार को औद्योगिक क्षेत्र की अधिकांश फैक्ट्रियों के श्रमिक छुट्टी पर रहते हैं जिसके चलते ज्यादा परेशानियां नहीं हुई। हालांकि कुछ लघु उद्योग स्वामियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। भगवानपुर एसडीओ उस्मान अली ने बताया कि विद्युत आपूर्ति सिकंदरपुर व रायपुर के कुछ हिस्सों में सुबह दस से लेकर शाम चार बजे तक बंद रही। इसके बाद आपूर्ति सुचारू कर दी गई।