न्यूज़- कोरियन एंटोनी
दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में स्विस नागरिक नीना बर्जर की हत्या के मामले में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। पुलिस आरोप पत्र में हत्या की वजह को बताया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने महिला से करीब सात लाख रुपये की मांग की थी।
दिल्ली पुलिस ने स्विस नागरिक नीना बर्जर की हत्या के मामले में आरोपी गुरप्रीत सिंह के खिलाफ एक हजार पेज का आरोप पत्र दाखिल किया है। दिल्ली पुलिस ने आरोप पत्र में लिखा कि महिला की हत्या का मुख्य कारण पीड़ित और आरोपी के बीच वित्तीय विवाद था।
20 अक्तूबर को तिलक नगर में करीब 30 साल की नीना बर्जर का क्षत-विक्षत शव निगम के एक स्कूल की दीवार के पास पड़ा मिला था। महिला के शव हाथ-पैर जंजीरों से बंधे हुए थे। इनमें ताला लगा हुआ था। घटना के अगले दिन पुलिस ने इस मामले में पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया था।