न्यूज- कोरियन एंटोनी
फिरोजाबाद पुलिस की सुबह के समय बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिसकर्मियों पर बदमाशों ने फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग से बदमाशों के पैर उखड़ गए। गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए।
थाना जसराना पुलिस शुक्रवार की अलसुबह कस्बा के मुख्य चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार के संदिग्ध लगने पर उसे रोकने का इशारा किया, तो चालक ने कार को दौडा दिया। पुलिस ने पीछा किया तो कार चालक ने कार को पटीकरा पुल से बड़ा गांव की ओर जाने लगे। तभी अनियंत्रित हुई कार विद्युत पोल से टकरा गई। पोल से टकराने के बाद कार से उतरकर भागने का प्रयास किया।