न्यूज़- कुरियन एंटोनी
हरिद्वार में भाजपा विधायक आदेश चौहान और भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल शुक्रवार को ज्वालापुर पुलिस के खिलाफ जिला अस्पताल में धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने पुलिस पर दो पक्षों के विवाद में एक तरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया। साथ ही पुलिस पर कार्रवाई की मांग की।