पेड़ के तने के सहारे उफनाती नदी को पार कर रहे लोग
Share this:
- Share on X (Opens in new window) X
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Print (Opens in new window) Print
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Share on Mastodon (Opens in new window) Mastodon
न्यूज- कोरियन एंटोनी
उत्तरकाशी मोरी विकासखंड के लिवाड़ी गांव में लोक निर्माण विभाग की ट्राली बंद होने के कारण ग्रामीण जान जोखिम में डालकर सुपीन नदी को पेड़ के तने के सहारे पार कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुल और ट्राली नहीं होने के कारण राशन गांव में पहुंचाने में सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है।
सबसे ज्यादा दिक्कत चीनी की हो रही है। लिवाड़ी गांव के लिए कासला से सुपिन नदी पर लोक निर्माण विभाग की ओर से ट्राली लगाई गई थी, लेकिन वह ट्राली इन दिनों बंद पड़ी हुई है। लिवाड़ी गांव के उप प्रधान दिनेश रावत सहित सुस्तानु लाल, गुरुदेव सिंह का कहना है कि पहले सुपिन नदी पर ग्रामीणों ने एक पुल बनाया था।
वह नदी के तेज बहाव के कारण बह गया था।वहीं उसके बाद लोक निर्माण विभाग ने वहां पर एक ट्राली लगाई, लेकिन वह भी कुछ समय तक चली, उसके बाद वह भी बंद हो गई।कभी अगर विभाग को याद आती है तो मात्र 10 से पांच बजे तक चलाते हैं। उसके बाद बंद कर दी जाती है। अब ग्रामीण पेड़ के तने का पुल बनाकर आवाजाही कर रहे हैं।

नदी को पार करते समय हल्का भी पैर फिसला तो सीधे नदी के तेज बहाव में बहने का खतरा बना रहता है।

