जम्मू के रूपेश ने चांद पर लेक ऑफ हैप्पीनेस में एक एकड़ जमीन ली है। अबेकस के क्षेत्रीय निदेशक रुपेश मैशन ने बताया कि चंद्रयान -3 जब चांद की जमीन पर उतरा तो जिज्ञासावश उन्होंने चीजों को खंगालना शुरू किया। इस बीच पता चला कि चांद पर जमीन भी खरीदी जा सकती है।
आपको भले ही आश्चर्यजनक लगे, लेकिन यह हकीकत है। जम्मू के रुपेश मैशन ने चांद पर जमीन खरीद ली है। रजिस्ट्री के कागजात भी उन्हें मिल गए हैं। न्यूयार्क सिटी के द लूनर रजिस्ट्री के जरिये उन्होंने यह प्लॉट खरीदा है। उनका मानना है कि फिलहाल वहां रहना संभव तो नहीं है, लेकिन इसके जरिये लोगों में विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़े इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर उन्होंने जमीन खरीदी।
लेक ऑफ हैप्पीनेस में उन्होंने एक एकड़ जमीन ली है। अबेकस के क्षेत्रीय निदेशक रुपेश मैशन ने बताया कि चंद्रयान -3 जब चांद की जमीन पर उतरा तो जिज्ञासावश उन्होंने चीजों को खंगालना शुरू किया। इस बीच पता चला कि चांद पर जमीन भी खरीदी जा सकती है।
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने भी खरीद रखी है जमीन
इसी कड़ी में उन्होंने छानबीन की तो पता चला कि अमेरिका की लूनर रजिस्ट्री के जरिये जमीन की बिक्री चल रही है। वहां के तीन पूर्व राष्ट्रपतियों जॉर्ज बुश, जिमी कार्टर व रोनाल्ड रीगन ने जमीन खरीदी है। इसके अलावा दिवंगत बॉलीवुड कलाकार सुशांत सिंह राजपूत ने भी जमीन खरीद रखी है। बॉलीवुड की हस्ती शाहरुख खान को भी किसी ने जमीन गिफ्ट की है। उन्होंने बताया कि अब तक 675 लोगों ने चांद पर जमीन खरीदी है। इस तरह रूपेश का नाम भी इस सूची में शामिल हो गया है।