यूपी में आतंकी घटनाओं से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस और एनएसजी संयुक्त रूप से बुधवार और बृहस्पतिवार को मॉक ड्रिल करेंगी। जिसे ‘गांडीव-वी’ नाम दिया गया है। मॉक ड्रिल शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर की जा रही है।
इसे लेकर विशेष पुलिस महानिदेशक ने जनता से अपील की है कि वह संयम बनाए रखें एवं विचलित न हों। साथ ही किसी प्रकार की अफवाह न फैलाएं और न ही अफवाहों पर ध्यान दें।
पुलिस-प्रशासन द्वारा मॉक ड्रिल्स को सुचारु रूप से संचालित किए जाने हेतु, जो भी दिशा-निर्देश दिए जाएं, उनका अक्षरश: पालन किया जाना सुनिश्चित करें।