न्यूज़- कुरियन एंटोनी
बरेली में शुक्रवार को बुखार की चपेट में रहे 300 मरीजों की एलाइजा जांच में डेंगू के 30 नए मरीज मिले हैं। जबकि तीन संदिग्ध मरीजों की मौत हो गई। लेकिन, स्वास्थ्य विभाग की ओर से कराई गई डेथ ऑडिट में अब तक किसी भी डेंगू पीड़ित की मौत की पुष्टि नहीं हुई है।
बरेली में डेंगू संदिग्धों की मौत का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भी तीन लोगों ने जान गंवाई। वहीं, स्वास्थ्य विभाग इसे मानने को तैयार नहीं। विभाग की ओर से कराई गई डेथ ऑडिट में अब तक किसी भी डेंगू पीड़ित की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। दावा है कि अब तक 13 डेथ ऑडिट में छह मृतकों का एनएस-1 कार्ड टेस्ट पॉजिटिव था। जबकि, दो टाइफाइड, तीन टीबी, एक शुगर और एक मरीज हैमरेज की चपेट में था।
रिपोर्ट के मुताबिक छह मृतक डेंगू संदिग्ध थे पर उनकी एलाइजा जांच नहीं कराई थी। लिहाजा, डेंगू की पुष्टि नहीं हो सकी। जबकि, परिजनों ने अस्पताल की ओर से डेंगू का मरीज बताकर इलाज शुरू करने की बात कही है। मामले में संबंधित निजी अस्पतालों से जवाब-तलब किया जाएगा।किशोरी और दो युवकों की मौत