हरिद्वार- उत्तर भारतीय वार्ता एवं डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स अकादमी हरिद्वार उत्तराखंड के संयुक्त तत्वाधान में प्रतिवर्ष देश पर मर मिटने वाले महान क्रांतिकारियों *भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव* की स्मृति में 23 मार्च को एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
किंतु इस वर्ष यह कार्यक्रम 29मार्च 2025 दिन शनिवार शाम *3:00* बजे से *सैनी आश्रम* आर्य नगर हरिद्वार मैं आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के बालक बालिकाओं के द्वारा *देशभक्ति गीत* कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं तथा जनपद हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्र में *सामाजिक शिक्षा एवं खेलकूद* आदि में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभूतिजन को सम्मानित भी किया जाता है
देश भक्ति गीत कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी बालक बालिकाओं को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है मेरा जनपद के सभी संगीत शिक्षक शिक्षिकाओं से विनम्र आग्रह है की 29मार्च को होने वाले इस कार्यक्रम में अपने विद्यालय के बालक बालिकाओं को प्रतिभाग कराकर देश पर मर मिटने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अनुग्रहित करें
दिनांक 29 मार्च 2025 रविवार
शुभारंभ–शाम 3:00 बजे
पुरस्कारवितरण-शाम 6:00 बजे
अल्पाहार-शाम 6:30 बजे
प्रतिभाग करने वाले सभी संगीत शिक्षक शिक्षिकाओं से आग्रह है कि कार्यक्रम के अनुसार बालक बालिकाओं के साथ पहुंचकर महान क्रांतिकारियों की स्मृति में देशभक्ति* गीतों के माध्यम से *श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अनुग्रहित करें।
नोट–समुचित व्यवस्था हेतु आगमन सूचना दिनांक 28 मार्च 2025 की शाम 5:00 बजे तक देने की कृपा करें….
1–9897093661
2–7037642927
*विशेष नोट*-: 30 मार्च को माता रानी के नवरात्र प्रारंभ हो हो रहे हैं बालक बालिकाओं के द्वारा भी प्रथम नवरात्र व्रत रखकर माता रानी की पूजा की जाएगी इस कारण कार्यक्रम एक दिन पूर्व 29 मार्च को किया जा रहा है।