न्यूज़- कोरियन एंटोनी
थानाध्यक्ष शिवप्रकाश पांडेय ने बताया कि बेटे का शव बक्सर घाट पर दफन किया गया है। कानपुर हैलट में भर्ती तीसरी बच्ची मानवी की हालत में सुधार है।
उन्नाव जिले में बिहार थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव में तीन बच्चों को कीटनाशक पिलाकर खुद पीने वाली महिला और उसके दो बच्चों की मौत की घटना में मृत बेटे का शव रविवार को बक्सर घाट पर दफनाया गया। कानपुर हैलट में भर्ती तीसरी बेटी की हालत में सुधार है।
भदेवरा गांव निवासी किसान जगमोहन कुरील की पत्नी केतकी (33) ने गुरुवार को अपने बच्चों में बेटी महक (9), मानवी (3) और बेटे आर्यन (6) को पानी में मिलाकर जहर पिलाया था। जिला अस्पताल में केतकी की उसी दिन और बच्चों में कानपुर हैलट में भर्ती हुई महक को गुरुवार रात और बेटे आर्यन की शुक्रवार देर शाम मौत हो गई थी।
इसमें केतकी और मानवी का अंतिम संस्कार शनिवार को बक्सर घाट पर हुआ था। केतकी की चिता को मुखाग्रि दी गई थी। जबकि महक का शव दफन किया गया था। आर्यन का शव शनिवार देर रात गांव पहुंचने पर रविवार सुबह बहन के शव के बगल में उसका भी शव दफन किया गया।
छोटी बेटी की हालत में सुधार है