हरिद्वार। भाजपा पार्षदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने नेता प्रतिपक्ष सुनील अग्रवाल के नेतृत्व में नगर आयुक्त से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से भाजपा पार्षदों ने नगर निगम क्षेत्र के छोटे बड़े नालों की सफाई युद्ध स्तर कराने की मांग की। नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने कहा कि नालों की सफाई का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने नालों की सफाई युद्ध स्तर पर कराने का आश्वासन भी भाजपा पार्षदों के प्रतिनिधि मंडल को दिया।
हरिद्वार में 25 जून को हुई मूसलाधार बारिश के चलते शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए। इतना ही नहीं बारिश का पानी लोगों के घरों एवं व्यवसायिक भवनों में जा घुसा जिससे लोगों का लाखों का नुकसान भी इस बारिश के दौरान हुआ। जलभराव के दौरान क्षेत्रीय पार्षदों पार्षदों को अपनी जनता के विरोध का सामना भी करना पड़ा था। मंगलवार को नगर निगम बोर्ड में नेता प्रतिपक्ष सुनील अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों ने नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती को ज्ञापन सौंपा।