न्यूज़- कोरियन एंटोनी
केस्को एमडी ने काम में लापरवाही बरतने और विभागीय दायित्व को न निभाने पर जेई के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। दरअसल, बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई करने वाली विजिलेंस टीम पर लगातार शिकायतें मिल रही हैं।
कानपुर में बिजली चोरी रोकने के बजाय बढ़ावा देने पर केस्को की विजिलेंस टीम के प्रवर्तन दस्ता प्रथम के जेई मनमोहन रावत को केस्को एमडी ने निलंबित कर दिया है। टीम में शामिल पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करने के लिए डीजी विजिलेंस से संस्तुति की है।
बाबूपुरवा में एक मकान मालिक ने किरायेदार पर बिजली चोरी की शिकायत की। इस पर रेड फर्स्ट के जेई मनमोहन रावत और विजिलेंस के दरोगा व पुलिस कर्मी छापा मारने गए। उन लोगों ने रिपोर्ट लगा दी कि कोई चोरी नहीं मिली। इस रिपोर्ट की सत्यता जांचने के लिए केस्को एमडी ने दूसरी टीम से जांच कराई, तो वहां पर बिजली चोरी मिली।