न्यूज़- कोरियन एंटोनी
सेवा टीएचडीसी के सहयोग से सेतु फाउंडेशन ने जागरूकता शिविर आयोजित किया। जिसमें किशोरियों को साइबर क्राइम, तनाव प्रबंधन आदि के बारे में जागरूक किया गया।
शुक्रवार को ग्राम खदरी स्थित नालंदा शिक्षण संस्थान में शिविर आयोजित हुआ। जिसका शुभारंभ संस्थान के निदेशक महावीर प्रसाद उपाध्याय और सेतु फाउंडेशन की सचिव सरिता भट्ट, सदस्य जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विभा नामदेव ने संयुक्त रूप से किया।
प्राधिकरण सदस्य विभा नामदेव ने बालिकाओं को उनके अधिकार, साइबर सुरक्षा आदि के बारे में जानकारियां दी।