न्यूज़- कुरियन एन्टोनी
देहरादून के त्यागी रोड पर गोली चलने का मामला सामने आए है। हरियाणा से आए व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर देहरादून निवासी पर गोली चला दी। त्यागी रोड पर रेस्टोरेंट का पता पूछने पर हरियाणा के युवकों और स्थानीय युवकों का विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ा कि हाथापाई हुई और हरियाणा के एक युवक ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से स्थानीय युवक पर गोलियां चला दी। एक गोली हवा में फायर हुई जबकि दूसरी युवक के पैर में लगी।
घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि, घटना के कुछ देर बाद ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लाइसेंसी रिवाल्वर और गोली व फायर हुए खोखे बरामद हुए हैं। घटना शुक्रवार रात करीब दो बजे की है। मन्नू गंज निवासी आकाश अपनी बाइक से भाई शिवम और दोस्त आकाश के साथ रेलवे स्टेशन से त्यागी रोड की ओर जा रहा रहा था।
रजत हरियाणा के फरीदाबाद में वकालत करता है। नवंबर में उसके साले की शादी है। इसके लिए वह देहरादून में प्री-वेडिंग शूट की लोकेशन देखने और बुकिंग के लिए आया था। उसके साथ में फोटोग्राफर भी था। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटा रही है।