न्यूज़- कुरियन एंटोनी
शहर में शराब को सरकारी रेट पर न बेच कर ओवर रेट बेचा जा रहा है। यह कार्य शराब दुकान मालिक आबकारी विभाग के अधिकारियों से मिली भगत कर कर रहे हैं। जिसकी वजह से आए दिन सेल्समैन और ग्राहक के बीच दुकानों पर झगड़े हो रहे हैं।
गौरतलब है कि अंग्रेजी शराब दुकान सभी दुकानों में प्रिंट रेट से दस से बीस रुपए अधिक दर पर बेची जा रही है साथ ही शराब की दुकानों पर रेट लिस्ट भी नहीं लगी है। वहीं शराब की मिल रही शिकायत के बावजूद पुलिस-प्रशासन व आबकारी विभाग कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।
संचित भट्ट का कहना है की मैंने रिस्पाना पुल के पास से एक अंग्रेजी शराब दुकान से एक बीयर की बाेतल ली तो सेल्समैन द्वारा प्रिंट रेट से अधिक 20 रुपए अतिरिक्त लिए विरोध करने पर वह झगड़ा करने लगा।
इस कारण से वे शराब दुकानदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। और शराब बेचने वाले अपनी मनमानी से शराब बेचा रहे है। इनको किसी का डर नही है।