रुड़की। लक्सर रुड़की हाइवे का बहादरपुर रेलवे फाटक एक घंटे तक न खुलने से वहां जाम लग गया। दिल्ली, यूपी, हरियाणा, राजस्थान से हरिद्वार आ रहे कांवड़ियों के वाहन भी इसमें फंसे रहे। लक्सर रुड़की हाईवे पर बहादरपुर खादर गांव के पास रुड़की, लक्सर और हरिद्वार लक्सर रेलवे ट्रैक का फाटक है। इसकी चौड़ाई दूसरे रेलवे फाटक से काफी कम है।
फाटक खुला रहने पर भी आमने सामने के दो बड़े वाहन एक साथ फाटक पार नहीं कर सकते हैं। मंगलवार दोपहर में ट्रेन के क्रासिंग के लिए फाटक बंद था। ट्रेन जाने पर भी क्रासिंग बंद ही रहा, तो लोग गेटमैन से मिलने पहुंचे। तभी दूसरी तरफ से एक और ट्रेन आती दिखी। पर दूसरी ट्रेन निकलने के काफी देर बाद भी फाटक नहीं खुला। रुड़की से लक्सर होते हुए हरिद्वार जा रहे कांवड़ियों के वाहन भी इससे लगे जाम में फंसे रहे, तो वे हंगामा करने लगे।